अजब-गजब: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वेट्रेस का विडियो, एक साथ 13 बीयर मगों को कर रही थी सर्व, लोग कर रहे तारीफ

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वेट्रेस का विडियो, एक साथ 13 बीयर मगों को कर रही थी सर्व, लोग कर रहे तारीफ
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
  • 13 मगों से एक साथ सर्व कर रही वेट्रेस

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अक्सर देखने को मिलता है कि रेस्टोरेंट स्टाफ हो या बार स्टाफ वो अपने काम करने के तरीके में महारथ हासिल किए होते हैं। अपने इस अलबेले अंदाज के चलते वह काफी मशहूर भी होते हैं।अपने इस हुनर से वेटर अपने काम करने के तरीके को भी असान बनाने की कोशिश करते हैं और ये ऐसे काम होते हैं जिन्हें देखकर आम इंसान अपने दांतों तले उंगलियां दबा लेते हैं। ऐसा ही हुनर एक बार वेट्रेस का वीडियो के जरिए सामने आया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में वेट्रेस एक साथ 13 बीयर सर्व करती नजर आ रही है। अमूमन देखने को मिलता है कि रेस्टोरेंट के अंदर ग्राहकों की ज्यादा भीड़ होने पर एक ही समय में ग्राहकों के कई ऑर्डर पहुंचाने की जिम्मेदारी वहां काम करे रहे लोगों को निभानी पड़ती है। ऐसे में इस महिला को एक ही समय में करीब 13 से ज्यादा बीयर के ग्लास को सर्व करते देखा जा रहा है। यह विडियो जर्मनी के म्यूनिच में चल रहे ओकेटेबरफेस्ट के दौरान कैप्चर किया गया था।

सोशल मीडिया पर छाया विडियो

TansuYegen ने अपने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "ओकट्रैफेस्ट वेट्रेस की ताकत वास्तव में कमाल है।" वीडियो पोस्ट के बाद बार वेट्रेस सोशल मीडिया पर छा गई। इस वीडियो में एक महिला अपने हाथों के बैलेंस का कमाल का दिखाते नजर आ रही है। यह वीडियो जो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में एक वेट्रेस एक साथ 13 बीयर सर्व करती नजर आ रही है। अब तक इस विडियो को 11 मिलीयन ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं इस पर हजारों की संख्या में लोग कॉमेंट कर चुके हैं। एक यूजर ने लिखा कि वह (वेट्रेस) दो ट्रिप में सब कुछ ले जाने के बजाय इस तरह के प्रयास क्यों कर रही है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा सालों का एक्सपीरियंस है।

क्या है पूरा वीडियो

वीडियो की शुरुआत काउंटर के पास खड़ी एक वेट्रेस से होती है जो बीयर के मग के इंतजार में होती है। जब उसको बीयर के मग मिलते हैं तो वह मगों का फॉर्मेशन करने लगती है। ताकि वह बीयर के मगों को असानी से पकड़ पाए। इस वीडियो मे आप देख सकते हैं कि वेट्रेस पहले एक छोटे सर्कल मे 6 बीयर के मगों को एक के ऊपर एक रखती है। फिर वह ऊपर वाले 6 मगों के बीच एक आधी बियर से भरा मग रख लेती है। जिसके बाद वह टोटल 13 मगों को ले जाते हुए नजर आई हैं।

Created On :   23 Sep 2023 2:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story